



भागलपुर में जमीन विवाद से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें जगदीशपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) सतीश कुमार के खिलाफ सीजीएम कोर्ट में नालसी मुकदमा दायर किया गया है।
मानिक सरकार घाट रोड निवासी तपन विश्वास ने भागलपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आलय बनर्जी के माध्यम से यह मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट तथा भागलपुर के सब जज द्वारा पारित आदेश के बावजूद अंचल अधिकारी ने कथित रूप से आदेश की अवहेलना करते हुए विपक्षी पक्ष से तालमेल कर करीब 87 कट्ठा मूल्यवान जमीन का म्यूटेशन कर रसीद विपक्षियों के नाम जारी कर दी।

मामले में अंचल अधिकारी सतीश कुमार के साथ नूतन मिश्रा सहित अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
प्रकरण को लेकर अदालत में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।













