



भागलपुर के एक निजी होटल में आयोजित अचीवर्स पॉइंट इंस्टिट्यूट के 14वें वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) समारोह में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता से ‘आशिकी’ करनी चाहिए और पढ़ाई से भी सच्ची लगन रखनी चाहिए। अपनी चर्चित फिल्म आशिकी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि असली आशिकी माता-पिता के सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण में होती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी मेहनत और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसकी अभिनेता ने सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अचीवर्स पॉइंट इंस्टिट्यूट को 14 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।













