5
(2)

विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन

भागलपुर : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार ने मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का विस्तृत निरीक्षण कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड की अन्य पंचायतों का भी दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने योजनाओं की प्रगति, उपयोगिता तथा आम जनता पर उनके प्रभाव का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, निदेशक रा.नि.का. सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दौरे के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पंचायत क्षेत्र के तालाब, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पुस्तकालय एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, रख-रखाव की स्थिति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गंभीरता से जांच की और यह परखा कि सुविधाएं आम नागरिकों की आवश्यकताओं को किस हद तक पूरा कर रही हैं।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पुरैनी टोला सोनूचक के ग्राम मोहम्मदपुर में मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, खेल मैदान तथा पीएचईडी विभाग की नल-जल योजनाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सन्हौली स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं मध्य विद्यालय तरडीहा के प्रबंधन की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन व्यवस्था की जांच करते हुए डीडीसी ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

कुछ कार्यों में पाई गई कमियों पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग के साथ तथा तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

डीडीसी का यह निरीक्षण पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की सक्रियता का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इस दौरे के बाद विकास कार्यों की गुणवत्ता में और सुधार होगा तथा क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: