5
(2)

पुलिस की कार्रवाई से ज्वेलरी दुकानदारों के बीच मचा हड़कंप

भागलपुर। चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में कदवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवगछिया बाजार स्थित एक ज्वैलरी दुकानदार को हिरासत में लिया है। यह मामला जेवर साफ करने के बहाने सोना और चांदी चोरी करने की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जेवर साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। आरोप है कि ठग जेवरों को केमिकल में डालकर साफ करने का झांसा देते थे और इसी दौरान सोना एवं चांदी चोरी कर फरार हो जाते थे। घटना सामने आने के बाद कदवा थाना में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

जांच के क्रम में पुलिस ने कटिहार जिले के समेली निवासी मुन्ना मंडल, प्रेम कुमार तथा कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने खुलासा किया कि चोरी किए गए जेवर को उन्होंने नवगछिया बाजार स्थित एक ज्वैलरी दुकान में बेच दिया था।

इसके बाद कदवा थाना पुलिस ने नवगछिया थाना पुलिस के सहयोग से संबंधित ज्वैलरी दुकान की जांच की। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें तीनों आरोपितों को ज्वैलरी दुकान में प्रवेश करते हुए देखा गया। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसने आरोपितों से करीब 8.75 ग्राम गला हुआ सोना खरीदा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: