5
(1)

नवगछिया. खरीक थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया टोला विशपुरिया निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को खरीक थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि अम्भो–ध्रुवगंज सड़क मार्ग पर दो अपराधी हथियार का भय दिखाकर राहगीरों एवं वाहन चालकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी शुरू की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार उसके घर से बरामद कर लिया।

इस संबंध में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: