5
(2)

नवगछिया. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नवगछिया में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यशाला की रूपरेखा तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं पूर्व सांसद अनिल यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय एवं सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग के बीच संवाद बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

बैठक के दौरान कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। कार्यक्रम में प्रभुनंदन चौधरी, रूपेश रूप, मनोज पांडे, बासुकी मंडल, शंभू ठाकुर, अरुण चौधरी, वशिष्ठ कुशवाहा, कुणाल गुप्ता, प्रवेश कुमार यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: