4.5
(2)

भागलपुर जिले में चौसा बाजार से पहले एचपी पेट्रोल पंप के समीप देर रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घायलों की पहचान शीला देवी (पति – विजेंद्र सिंह), चूड़ी सिंह (पिता – विजेंद्र सिंह) और विजेंद्र सिंह (पिता – स्वर्गीय बाबू सिंह) के रूप में हुई है। घटना में उनकी बेटी और दामाद के भी घायल होने की जानकारी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल परिवार पिछले करीब दो महीनों से पेट्रोल पंप के पास दवा-जड़ी-बूटी की दुकान लगाकर वहीं रह रहा था। इसी दौरान उनके ही गांव के कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपितों द्वारा इससे पहले भी दो-तीन बार इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।

मारपीट के मामले में विशंभर सिंह, पप्पू सिंह, बिरजू सिंह, कमल सिंह, राजेश सिंह और जोगिंदर सिंह समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी पंजाब में काम करते हैं, लेकिन मूल रूप से उसी गांव के रहने वाले हैं और घटना के समय उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।

घायल विजेंद्र सिंह के अनुसार रात करीब दो बजे पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। उसी दौरान करीब 15 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया, जिससे परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चौसा ले जाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: