5
(2)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत कसमाबाद गांव में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर श्री श्री 108 मकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व खेल प्रेमियों की भीड़ दंगल देखने के लिए उमड़ी।

दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, नवगछिया भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल, मुखिया अरविंद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर Kumar, पूर्व नगर सभापति प्रत्याशी जवाहरलाल मंडल, पूर्व नगर उपसभापति मनोज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। सभी पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे आयोजन में रोमांच बना रहा। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए जमकर तालियां बजाईं।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के पहलवान यश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें विजेता घोषित करते हुए शिल्ड और दस हजार रुपये से अधिक की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान मनीष कुमार (मिरहट्टी) और तृतीय स्थान संतोष कुमार (कसमाबाद) को प्राप्त हुआ। विजेताओं को शिल्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा अन्य प्रतिभागी पहलवानों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी फुलों यादव, सुभाष यादव, निरंजन कुमार, आदित्य कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, राजेश शर्मा सहित दर्जनों पहलवान एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: