5
(3)

बरुण बाबुल नें छात्र छात्राओं के बीच साझा किया अपना अनुभव

नवगछिया : ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित होने के उपरांत बुधवार को जीएस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल का ज्ञान वाटिका विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपने जीवन अनुभव, पत्रकारिता यात्रा और सफलता के सूत्र साझा किए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव नीलेश कुमार झा के द्वारा स्वागत उद्घोषणा के साथ हुई। इस अवसर पर बरुण बाबुल ने विद्यालय द्वारा दिए गए आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के बीच आकर अपने अनुभव साझा करना उनके लिए सम्मान और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से संभव होती है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, तकनीकी ज्ञान और लक्ष्य के प्रति समर्पण की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से संबंधित अपनी पूरी यात्रा का विस्तार से वर्णन किया ।

उन्होंने अपने संघर्ष और कार्य अनुभवों का उल्लेख करते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने सपनों को छोटा न समझें और निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया और नई तकनीकों ने युवाओं के लिए असीम अवसर पैदा किए हैं, जिनका सही दिशा में उपयोग कर भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने काफी उत्साह पूर्वक बातों को ध्यान से सुना । इस संवादात्मक सत्र ने छात्रों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

ज्ञान वाटिका विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा एवं सचिव निलेश कुमार झा ने बताया कि विद्यालय समय-समय पर ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, ताकि विद्यार्थियों को सफल व्यक्तित्वों से सीखने और अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित होने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने श्री बाबुल को उपहार देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: