5
(1)

रोमांचक मुकाबले में नवगछिया सिटी को 6 विकेट से हराया

नवगछिया : नवगछिया क्रिकेट लीग-1 (टेनिस बॉल क्रिकेट) के तहत आयोजित चौथा मुकाबला तेतरी मैदान, नवगछिया में नवगछिया सिटी और नवगछिया यूथ टीम के बीच खेला गया। रोमांच और उत्साह से भरपूर इस मुकाबले में नवगछिया यूथ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय मंडल ने किया। इस अवसर पर नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार (फूड प्लाजा), अशोक सिंह, मुकेश सिंह, विवेकानंद यादव (सोनी डेयरी), अजेश साहू, धर्मचंद्र सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया सिटी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 251 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिनंदन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए, जबकि अनस ने 47 रन और अंकित ने 51 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया यूथ की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र चार विकेट खोकर 252 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से विशेष उर्फ वर्नर ने 68 रन, राहुल ने 70 रन, गौरव ने 62 रन तथा नीतीश ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली।

पूरे मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंजता रहा। मुकाबले में अंपायर की भूमिका रंजीत कुमार और बबलू कुमार ने निभाई, जबकि दीपक कुमार ने कॉमेंट्री कर मैच को और रोमांचक बना दिया।

नवगछिया क्रिकेट लीग के इस मुकाबले ने स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा दिया। आयोजकों ने बताया कि लीग के आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह के साथ आयोजित किए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: