5
(1)

भागलपुर,शहर में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए मां आनंदी संस्था की ओर से आज कन्या विवाह सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने बताया कि उनका संस्थान लंबे समय से कन्याओं के विवाह में सहयोग करने और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी को सरल और सुगम बनाना है प्रिया सोनी ने आगे बताया कि संस्था ने एक बड़े संकल्प के .

तहत एक ही समूह में कम से कम 100 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने की योजना बनाई है। इसके लिए जल्द ही शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सहयोग मिल सके।कार्यक्रम के दौरान मां आनंदी संस्था की दर्जनों सदस्याएं मौजूद रहीं और सभी ने मिलकर इस सामाजिक अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया .

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: