5
(1)

भागलपुर के आईएमए भवन लाजपत पार्क में आयोजित निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जीवन जागृति सोसाइटी एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों की हृदय संबंधी जांच की गई।

शिविर में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ टीम द्वारा बच्चों की इको जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों में हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया।

जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह आईएपी भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क जांच और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों में हृदय संबंधी बीमारी की पुष्टि हुई है, उन्हें आगे के उपचार तथा आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी के लिए मेदांता अस्पताल, पटना में निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में आईएपी के चिकित्सक डॉ. अनिल यादव, डॉ. आर. के. मिश्रा तथा डॉ. पी. के. यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने बताया कि कई अभिभावकों ने बच्चों में सांस लेने में तकलीफ, बार-बार सर्दी-खांसी, वजन न बढ़ना तथा जल्दी थक जाने जैसी समस्याओं की जानकारी दी, जिनकी विशेषज्ञों द्वारा गंभीरता से जांच की गई।

जीवन जागृति सोसाइटी के सचिव सोमेश यादव ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को समय पर उपचार मिल सके। शिविर के सफल आयोजन में श्रीमती आभा पाठक सहित अन्य सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजन को लेकर अभिभावकों ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया। शिविर के अंत में चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति नियमित जांच और जागरूक रहने की सलाह दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: