


नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवगछिया नगर इकाई के आयाम राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, नगर सह मंत्री दीपा भारद्वाज, प्रांत छात्रा सह संयोजक साक्षी भारद्वाज, बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य सह नगर उपाध्यक्ष कौशल जायसवाल, नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार तथा नगर मंत्री शुभम कुमार मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह ने किया।
होली गीतों पर झूमे उपस्थित लोग
समारोह के दौरान प्रसिद्ध लोक कलाकार मिथुन महुआ सहित गायक सन्नी सुमन, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार, प्रीतम सिंह, आदित्य कुमार और गोविंद गौरव ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो गया तथा उपस्थित लोग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।
बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सह नगर उपाध्यक्ष कौशल जायसवाल ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है और यह आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कटिहार विभाग के सह कार्यवाह अमित मुकुल सहित अभिषेक कुमार, अंश राज, मौसम सिंह निषाद, हर्ष कुमार, आलोक, मोहन कुमार, प्रीतम, सुजीती, आशीष, अदिति, आशीष मंडल, ब्यूटी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













