0
(0)

नवगछिया में रामचरितमानस नवाह पारायण में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

नवगछिया के घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के अमृत वर्षा कार्यक्रम के चौथे दिन प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने कहा कि “जैसा भोजन हम करते हैं, वैसा ही उसका प्रभाव हमारे शरीर और मन पर पड़ता है। जितना अधिक हम सत्संग सुनते हैं, उतना ही हमारी वाणी और विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है।” उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य का वही समय सार्थक है जो भगवान से जुड़ा हो और हमें अपने जीवन की इच्छाओं को भगवान पर छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वह हमारे हित में ही निर्णय लेते हैं।

प्रवचन के दौरान उन्होंने भजन-कीर्तन के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “नाम तुम्हारा इतना प्यारा, कब तेरा दर्शन होगा…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे क्षेत्र में राम नाम की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

नवाह पारायण के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 25 विद्वानों द्वारा संगीतमय पाठ किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन आगामी 27 मार्च 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के शिव जायसवाल, बनवारी पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अरुण यादुका, संतोष भगत, संतोष यादुका, अनिल भगत, विशाल चिरानिया, नरसिंह चिरानिया, किशन यादुका, प्रवीण भगत, अजय भगत, विनीत खेमका, कंचन खेमका, आनंद केडिया, पप्पू केडिया, शंकर चिरानिया, श्रवण केडिया, कन्हैया केडिया, आयुष खेमका, कैलाश अग्रवाल, अनिल चिरानिया सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

पूरे नवगछिया क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: