4
(1)

नवगछिया के शहीद टोला स्थित वासंतीक / चैती दुर्गा मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूजा-अर्चना के चौथे दिन मंदिर परिसर में भव्य संध्या आरती के साथ-साथ आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शाम होते ही संध्या आरती के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे और देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया।

संध्या आरती के दौरान घंटी-घड़ियाल, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए आरती में शामिल हुए और माता रानी से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। आरती का दृश्य अत्यंत मनोहारी और भाव-विभोर कर देने वाला रहा।

आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। “अंबे तू है जगदंबे काली”, “जय अम्बे गौरी” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे परिसर में भक्ति की गूंज सुनाई देने लगी।

साथ ही स्थानीय गायक अशोक कुमार सिंह नें सात समुंदर पार हनुमत गए …. वहीं बिपिन में लाल रंगे चुनरिया , व प्रदीप कुमार नें मैया के मन भावे लाले चुनरिया … वहीं
भजन गायक मंडली में स्थानीय गायक नें एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सुसज्जित किया गया है, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि सभी भक्त शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें।

मंदिर के पुजारी पंडित अजीत पांडे बाबा ने बताया कि मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई आराधना से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहीद टोला का यह दुर्गा मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां हर वर्ष इस तरह के धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। चौथे दिन की संध्या आरती और भजन संध्या ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: