0
(0)

नवगछिया : बिहार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने प्रदेश के विकास में शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और 22 मार्च का दिन हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन है, जिसे हम बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी अपने संकल्प और मेहनत के बल पर बिहार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। समृद्ध और विकसित बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि हम एकजुट होकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

जेम्स फाइटर ने विशेष रूप से शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने में इनका सबसे अहम योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेलकूद तक, बिहार के छात्र-छात्राएं लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिहार के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इसके पीछे शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ-साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जो अपने बच्चों के सपनों को साकार करने में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बिहार सरकार के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों से बच्चों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है, जिससे बिहार के विकास को नई गति मिल रही है।

अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से बिहार निश्चित रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: