0
(0)

भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में एक किराना एवं जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा चावल, तेल, किराना सामान, फास्ट फूड एवं श्रृंगार सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुकान कृष्णा कुमार राज की पत्नी मुन्नी देवी की थी। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है। घटना के समय कृष्णा कुमार राज पटना में थे। सोमवार सुबह उन्हें प्रकाश मंडल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन दल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

इधर, घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने संदेह जताया है। अग्निशमन विभाग जहां शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बता रहा है, वहीं कृष्णा कुमार राज ने इसे संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनपुर निवासी दिलखुश नामक युवक उनकी बेटी से जबरन बात करने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी युवक ने पूर्व में दुकान को जलाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि पटना से लौटने के बाद वे संबंधित थाना में लिखित आवेदन देंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: