


नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर चौक पर टोटो चालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सैदपुर निवासी लखन लाल पाठक के लिखित आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि टोटो चालक घोलटी झा से सिंघिया मकंदपुर निवासी सुमन चौधरी, गोविंद उर्फ राजा, गौतम, रोहित एवं नवीन द्वारा रंगदारी की मांग की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













