0
(0)

नवगछिया।
आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान बाल भारती विद्यालय नवगछिया, द्वितीय स्थान किलकारी केंद्र धरहरा तथा तृतीय स्थान प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया को प्राप्त हुआ। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय नवगछिया को मिला, जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया।

भाषण प्रतियोगिता में सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान बाल भारती विद्यालय नवगछिया और तृतीय स्थान मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल भवानीपुर को मिला।

मूर्ति कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय नवगछिया को प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय स्थान सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया ने हासिल किया।

सावित्री पब्लिक स्कूल के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: