0
(0)

भागलपुर। जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील के तहत छोले-चावल परोसा गया था। बच्चों ने बताया कि भोजन का स्वाद खट्टा लग रहा था, लेकिन भूख लगने के कारण उन्होंने खाना खा लिया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

इधर इलाज के दौरान अस्पताल में विद्यालय के शिक्षक एवं प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने से अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि इसी प्रकार का भोजन अन्य विद्यालयों में भी भेजा गया था, हालांकि वहां से किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार से ही एक एनजीओ के माध्यम से विद्यालयों में मिड डे मील वितरण की शुरुआत की गई थी।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: