0
(0)

पूर्णिया। अंजनी पुत्र संकटमोचन महाबली हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा महापौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

महापौर ने नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज सेवा, साहस और निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, बल और समृद्धि का संचार हो।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर बालेश्वर यादव, दिलीप यादव, राजू लोहिया, रंजीत जी, राजेश लाहोटी, वार्ड पार्षद प्रदीप जायसवाल, बहादुर यादव, राकेश रॉय, मुकेश राय, पप्पू पासवान, संजय सिंह, मुकेश भगत सहित कई लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: