5
(1)



भागलपुर । भागलपुर में एक एनजीओ की फास्टैग प्रशिक्षण टीम पर हमला और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। KVGVM नामक संस्था द्वारा जीरोमाइल स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घटना की जानकारी दी गई।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी टीम कहलगांव के एकचारी थाना क्षेत्र में फास्टैग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों का पंजीकरण कार्य कर रही थी। एनजीओ का दावा है कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की अनुमति से वैध रूप से संचालित किया जा रहा था।



संस्था के अनुसार 24 फरवरी को जीरोमाइल स्थित एक विवाह भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था और टीम के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद पंजीकरण के दौरान कुछ लोगों ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।

एनजीओ ने रौशन सिंह एवं यूट्यूबर बादल सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसमें टीम हेड सहित कई लोग घायल हो गए। संस्था का आरोप है कि इस दौरान 50 से 60 प्रतिभागियों से जमा की गई पंजीकरण राशि भी जबरन छीन ली गई।



जिला समन्वयक जैनी कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा करीब 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए तथा 1500 रुपये नकद भी ले लिए गए। मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: