5
(1)



पूर्णिया : अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी पूर्णिया ने सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का समाधान करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने कुल 38 आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि विधि शाखा, सामान्य शाखा एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई करते नजर आए।

जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान मिल सके।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सहायता या आपदा संबंधी सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06454-242319, 242317 एवं 242320 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: