5
(2)



नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल संघ के संयोजन में बिहपुर प्रखंड स्थित कन्या प्लस टू स्कूल सोनवर्षा के खेल मैदान में खेलो इंडिया अभियान के तहत आयोजित अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार की रात रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ।

सीनियर वर्ग में मेजबान टीम कन्या प्लस टू स्कूल सोनवर्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घोघा टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं जूनियर वर्ग में माउंट कार्मेल स्कूल भागलपुर की टीम ने असीसी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनवर्षा टीम की खिलाड़ी प्रेरणा को ‘टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कार वितरण समारोह में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र तथा संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खेलो इंडिया अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

प्रतियोगिता के रेफरी संदीप एवं आनंद रहे, जबकि कमेंट्री रंजीत राणा ने की और मंच संचालन शारीरिक शिक्षक चंदन कुमार ने किया।

इस अवसर पर बिहार इवेंट सचिव अजय राय, संघ उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव नीलेश कुमार, राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, निरोज कुमार, सरोज कुमार, प्रो. गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, अजय उर्फ माटो, कल्याण झा सहित कई गणमान्य एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

संघ के सचिव नीलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भागलपुर के माउंट असीसी, कार्मेल, घोघा, सैंडिस, नवगछिया, गौरीपुर एवं सोनवर्षा सहित कई टीमों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: