0
(0)



नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह वार्ड संख्या 03 निवासी राजेश कुमार सिंह (40 वर्ष) ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार 11 अप्रैल  की संध्या करीब 5 बजे वह पिंकू झा का भूसा लोड कर ट्रैक्टर से ला रहे थे। इसी दौरान महापात्र टोला नगरह स्थित पिंकू झा के बासा के पास पहुंचने पर पवन झा (पिता स्व. सहदेव झा उर्फ मंटू झा) वहां पहुंचा और गेहूं ढोने की बात कही। इस पर राजेश कुमार सिंह ने दो घंटे बाद काम करने की बात कही, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और ट्रैक्टर नहीं चलने देने व आग लगा देने की धमकी दी। आवेदन के अनुसार, इसके बाद आरोपी घर से धारदार फरसा लेकर आया और हमला करने का प्रयास किया, जिससे वे अपने मजदूरों के साथ जान बचाकर भागे। आरोप है कि गुस्से में आकर आरोपी ने ट्रैक्टर के डाला के दो टायर फरसा से काट दिए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: