0
(0)



अररिया जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में 11,658 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को 6 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गैस वितरण में गड़बड़ी रोकने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। हर पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवन में ये कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के तहत तीन-तीन वार्ड के क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन के मुताबिक 17 मार्च से 12 अप्रैल 2026 के बीच कुल 365 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनके समाधान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: