


नवगछिया: थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। श्रीपुर वार्ड संख्या-1 निवासी संजीत कुमार ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर अपनी बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।
आवेदन में संजीत कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच वह अपने साथी दीपक कुमार के साथ सहौरा से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान संतोष धर्मकांटा के पास एक कबाड़ी दुकान के नजदीक उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और कुछ देर के लिए नीचे उतर गए। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली।
पीड़ित ने बताया कि पहले उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद 18 अप्रैल को थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
















