5
(1)



पूर्णिया: जिले के लिए गर्व की बात है कि किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के दो प्रतिभाशाली बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित CCRT छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) द्वारा संचालित Cultural Talent Search Scholarship Scheme (CTSSS) के अंतर्गत यह उपलब्धि हासिल हुई है।

इस योजना के तहत 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं चित्रकला जैसी कलाओं में प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

चयनित बच्चों में सुहानी खातून का चयन लोक संगीत विधा में हुआ है। उन्हें किलकारी, पूर्णिया की प्रशिक्षिका सोनी जी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं ईशा कुमारी का चयन शास्त्रीय संगीत विधा में हुआ है, जिन्हें प्रशिक्षक अमरनाथ झा मार्गदर्शन दे रहे हैं।

इस सफलता से जहां बच्चों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है, वहीं किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के लिए भी यह गौरव का क्षण है। संस्थान के प्रशिक्षकों की मेहनत और बच्चों के समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

यह छात्रवृत्ति चयनित बच्चों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर देगी, जिससे वे भविष्य में कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: