


नवगछिया। ढोलबज्जा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग लड़की को सुपौल जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़ित परिजनों द्वारा 9 अप्रैल को आवेदन देकर अपनी नाबालिग बहन के लापता होने की सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर ढोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से लड़की का सुराग लगाया गया। इसके बाद उसे सुपौल जिले के मधुबनी ललित नगर क्षेत्र से बरामद किया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का आवश्यक मेडिकल परीक्षण भी कराया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।















