5
(2)



भागलपुर :  मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। इस घटना में कार्यपालक पदाधिकारी की मौत हो गई, जबकि सभापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर अचानक नगर परिषद कार्यालय में दाखिल हुए और सीधे दोनों पदाधिकारियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही कार्यपालक पदाधिकारी ने दम तोड़ दिया। वहीं, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के तुरंत बाद घायल सभापति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सुल्तानगंज में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे नगर परिषद कार्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।



पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: