5
(1)



भागलपुर। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



पुलिस के अनुसार आरोपी रामधनी यादव को घटना में इस्तेमाल हथियार एवं अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आरोपी एवं पुलिस जवानों को तत्काल मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।



घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी और उसके साथियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: