5
(1)


भागलपुर जिले में रंगदारी मांगने के एक चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घोघा थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी चंद्रभानू उर्फ टिब्बा मंडल तथा उसके सहयोगी अकबाली यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग स्थानों से की गई।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त अकबाली यादव (पिता–गोरेलाल यादव) को एकचारी दियरा क्षेत्र के उसयारी बासा से गिरफ्तार किया। अकबाली की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मोहनपुर ख्वासपुर एकचारी दियरा स्थित जटाधारी बाबा मंदिर के समीप से कुख्यात टिब्बा मंडल को भी धर दबोचा।


इस संबंध में कहलगांव एसडीपीओ-2 पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि टिब्बा मंडल के खिलाफ घोघा, कहलगांव, अंतीचक एवं एकचारी थाना क्षेत्रों में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब छह माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2025 को पन्नूचक निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के पुत्र संजीव गुप्ता ने घोघा थाना में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था। इसी कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद 30 दिसंबर को पन्नूचक स्थित एक ईंट व्यवसायी से रंगदारी मांगने के दौरान हुई गोलीबारी में टिब्बा मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया था। लंबा इलाज चलने के बाद वह ठीक हुआ था और फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था।

गिरफ्तारी टीम में घोघा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि राजेश कुमार, सअनि महानंद सिंह, सअनि नवीन सिंह सहित डीआईयू टीम के सदस्य शामिल रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: