5
(1)



पूर्णिया  : पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पूर्णिया में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने इन परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व की जीत बताया। परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया, जहां अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। इस दौरान “जय श्री राम”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “अमित शाह जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।


नूतन गुप्ता ने कहा कि इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि देश की जनता आज भी विकास, सुशासन और अंत्योदय की राजनीति पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं और उनका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है, जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिला है।

पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता लंबे समय से कथित कुशासन, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति से परेशान थी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम लोगों में असंतोष था और लोग बदलाव चाहते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती ताकत यह दर्शाती है कि बंगाल की जनता अब भय और असुरक्षा के माहौल से निकलकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है।


असम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार के तहत असम में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है और इसी का परिणाम भाजपा के पक्ष में मिला है।

पांडिचेरी के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के इस महत्वपूर्ण केंद्र में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता यह दर्शाती है कि पार्टी की पकड़ अब पूरे देश में मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रभाव उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक लगातार बढ़ रहा है।


नूतन गुप्ता ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से बिहार, विशेषकर पूर्णिया के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाया है। आज देश के हर कोने में लोग यह महसूस कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान भाजपा की नीतियों और नेतृत्व के माध्यम से ही संभव है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: