5
(1)



नवगछिया अनुमंडल के जगतपुर  क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में पिता और उसकी छोटी बेटी घायल हो गए। दोनों ऑटो से भागलपुर की ओर जा रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर टेम्पू पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान अवधकिशोर दास (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय चमक लाल दास के रूप में हुई है। उनकी छोटी बेटी भी इस दुर्घटना में घायल हुई है।

चिकित्सकों के अनुसार वृद्ध की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज की आवश्यकता थी। सामान्य परिस्थितियों में उन्हें भागलपुर रेफर किया जाता, लेकिन विक्रमशिला सेतु के पहुंच मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग से आवागमन फिलहाल बाधित है। इसी वजह से डॉक्टरों ने पूर्णिया स्थित जेएमसीएच रेफर कर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: