5
(1)



30 राजमिस्त्रियों को दी जाएगी आधुनिक एवं सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी

नवगछिया  के खरीक प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), बिहार सरकार के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।


कार्यक्रम के तहत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सुरक्षित एवं मजबूत निर्माण कार्य को बढ़ावा मिल सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कल्याण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रशिक्षक प्रवीण सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रखंड कल्याण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौरसिया ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि भूकंपरोधी निर्माण तकनीक की जानकारी आज के समय में बेहद आवश्यक है। इससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रवीण सिंह, केंद्र प्रबंधक मिथुन कुमार एवं राकेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इंडक्शन किट, प्रतिभागी पुस्तिका एवं टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को डीबीटी के माध्यम से वेतन हानि राशि का भुगतान भी किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: