5
(2)



रंगरा थाना पुलिस और DIU टीम की संयुक्त कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

नवगछिया : रंगरा थाना पुलिस एवं डीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर गुरुवार को रंगरा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।


जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में चार युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चापर निवासी अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, नीरज कुमार एवं रवि यादव के रूप में हुई है।


पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया है। वहीं चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से की जा रही थी तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: