


भागलपुर।मां आनंदी संस्थान के तत्वावधान में एस.एम. कॉलेज की सोशियोलॉजी एवं पॉलिटिकल साइंस विषय की पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तिलकामांझी स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपक कुमार दिनकर, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. नाहिद इरफान, डॉ. संध्या श्रीवास्तव एवं डॉ. संगीता झा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संस्था की संस्थापिका डॉ. प्रिया सोनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रिया सोनी ने कहा कि इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक, पर्यावरणीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के तहत मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा “Save Cow, Save Nature, Save Nation” एवं “Waste to Wealth” की अवधारणाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। इंटर्नशिप के माध्यम से इच्छुक छात्राओं को Adyavi Foods N Beverages India Pvt Ltd के जरिए रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे शिक्षा पूर्ण करने के बाद अपने करियर में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।















