0
(0)




भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य एवं कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रखंडवार मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा की गई तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों की जमीन की जमाबंदी हो चुकी है, उनका पंजीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले 6 से 7 वर्षों के जमाबंदी रिकॉर्ड आधार के साथ उपलब्ध हैं, जिन्हें सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है।


उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारी और अंचलाधिकारी के लॉगिन में जितने भी जमाबंदी सत्यापन लंबित हैं, उन्हें 13 मई की शाम 6 बजे तक हर हाल में निष्पादित कर दिया जाए। साथ ही अंचलाधिकारी अपने कर्मचारियों से यह प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे कि उनके लॉगिन में एक भी जमाबंदी सत्यापन लंबित नहीं है।


अंचलाधिकारी द्वारा यह प्रमाण पत्र अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि अपर समाहर्ता समेकित प्रतिवेदन जिलाधिकारी की गोपनीय शाखा को सौंपेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जनगणना कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े हुए थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: