0
(0)



अनुराग शंकर ने 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप

पेंटिंग विषय में 7 विद्यार्थियों ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक

पूर्णिया स्थित विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के छात्र अनुराग शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को और मजबूत किया है। खास बात यह रही कि पेंटिंग विषय में सात विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय के टॉपर अनुराग शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सूरज कुमार ने 90 प्रतिशत, एम.डी. वाशिम रज़ा ने 88.6 प्रतिशत, हर्षित मिश्रा ने 87.6 प्रतिशत, माही कुमारी ने 87.2 प्रतिशत तथा हर्षित आनंद वत्स ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा उमंग कुमार ने 84.6 प्रतिशत, हर्षित और प्रगति कुमारी ने 84.2 प्रतिशत तथा सृष्टि संगम ने 82.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


संकायवार प्रदर्शन भी रहा शानदार

विज्ञान संकाय (पीसीएम) में अनुराग शंकर प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय तथा हर्षित मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं विज्ञान संकाय (पीसीबी) में एम.डी. वाशिम रज़ा ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

वाणिज्य संकाय में माही कुमारी ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षित आनंद वत्स और प्रगति कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

विषयवार टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

अंग्रेजी विषय में मिलिंद मयंक ने सर्वाधिक 96 अंक प्राप्त किए। वहीं भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित में अनुराग शंकर ने सर्वोच्च अंक हासिल किए। जीवविज्ञान में मृदुल बसु, व्यवसाय अध्ययन एवं लेखा शास्त्र में माही कुमारी तथा अर्थशास्त्र में हर्षित आनंद वत्स ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग विषय में अनुराग शंकर, माही कुमारी, हर्षित आनंद वत्स, उमंग कुमार, प्रगति कुमारी, भार्गव कुमार एवं प्रगति राज ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

एकीकृत आवासीय शिक्षा व्यवस्था बनी सफलता की आधारशिला


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्या विहार आवासीय विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों को पूर्णतः आवासीय एवं एकीकृत शिक्षा व्यवस्था के तहत पढ़ाई कराई जाती है। यहां छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ जेईई, नीट, क्लैट, सीयूईटी एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी एक साथ करते हैं।

30 वर्षों की शैक्षणिक परंपरा

विद्यालय वर्ष 2026 में अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। तीन दशकों से यह संस्थान पूर्वी बिहार एवं सीमांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान कर रहा है।

विद्यालय के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) रत्नेश्वर मिश्रा  ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। वहीं सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण देना है, जहां वे बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं दोनों में सफलता प्राप्त कर सकें।

विद्यालय के निदेशक रंजीत पॉल ने कहा कि अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित मूल्यांकन एवं अनुशासित आवासीय शिक्षा व्यवस्था ही इस सफलता की नींव है। वहीं प्राचार्य निखिल रंजन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि समर्पण और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: