


आदर्श वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप
पूर्णिया : सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में ग्रीनफील्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं की सफलता पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई।

विद्यालय के छात्र आदर्श वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्वयं वत्स ने 94.8 प्रतिशत तथा दिव्य प्रकाश ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा विद्या ने 89.8 प्रतिशत, कोमल कुमारी ने 88.2 प्रतिशत, शिलादित्य ने 84.8 प्रतिशत, शाम्भवी ने 83 प्रतिशत, निम्मी झा ने 82.2 प्रतिशत, श्रुति कुमारी ने 81.8 प्रतिशत, ओणम झा ने 81.2 प्रतिशत तथा राघव कुमार राय ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यार्थियों की सफलता से काफी उत्साहित नजर आए। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार सफलता हासिल करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रीनफील्ड स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास कर रहा है। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि बच्चे समर्पण और लगन के साथ पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत जारी रखने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
















