5
(3)


नवगछिया। जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला से 73,218 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़िता प्रियंका कुमारी, जो मीसो ऐप पर प्रीति कुमारी के नाम से रजिस्टर्ड हैं, ने इस संबंध में नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।



पीड़िता के अनुसार, उन्होंने मीसो ऐप पर एक ऑर्डर किया था। इसी दौरान डिलीवरी बॉय के रूप में राजा कुमार नामक व्यक्ति ने उनसे फोन पर ओटीपी लेकर ऑर्डर से संबंधित प्रक्रिया पूरी की और बाद में सामान लेकर फरार हो गया।

इसके बाद प्रियंका कुमारी ने मीसो कस्टमर केयर के नाम से एक ऑनलाइन नंबर पर संपर्क किया। कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने स्वयं को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और कुछ “सेटअप फॉलो करने” की बात कही। उसने पीड़िता से फोन पर पांच अंक दबाने को कहा। जैसे ही उन्होंने निर्देशों का पालन किया, उनके बैंक खाते से लगभग 73,000 रुपये की अवैध निकासी हो गई।


घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल एनसीआरपी (राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई और नवगछिया साइबर थाना में भी प्राथमिकी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों की पहचान एवं धन की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: