0
(0)



हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत, एक युवक गंभीर घायल


किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोंडांगी इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


मृतक की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड के तातपौआ ग्राम पंचायत वार्ड संख्या-8 निवासी मोहम्मद राकीब आलम (60) के रूप में हुई है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री थे। वहीं घायल युवक की पहचान मो. असगर के रूप में की गई है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार राकीब आलम अपने काम के सिलसिले में घर से सिलीगुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान साबोंडांगी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान राकीब आलम की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं घायल मो. असगर को एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा गया है।


घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: