5
(1)



पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।


सुबह से ही विभिन्न गांवों, मोहल्लों और मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में पूजा की थाली लेकर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर उसकी परिक्रमा की तथा भगवान विष्णु और माता सावित्री की पूजा की।

कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप, त्याग और अटूट संकल्प से अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस प्राप्त किए थे। इसी मान्यता के तहत महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से यह व्रत रखती हैं।


नवगछिया के विभिन्न पूजा स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही पूजा स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने फल, फूल, मिठाई, सिंदूर, अक्षत एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की प्रार्थना की।

पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की शुभकामनाएं दीं। कई घरों में पारंपरिक व्यंजन भी बनाए गए। पूरे क्षेत्र में वट सावित्री पूजा को लेकर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: