0
(0)



नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को खेल-खेल में एक बड़ा हादसा हो गया। घर के पास खेल रहा सात वर्षीय बालक अचानक करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायल बच्चे की पहचान भवानीपुर निवासी सोनू पोद्दार के पुत्र दिवाकर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोनू पोद्दार अपने घर के पास पानी निकासी के लिए सोख्ता निर्माण करा रहे थे। इसके लिए मजदूरों द्वारा करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था।

इसी दौरान दिवाकर कुमार पास में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला।


गंभीर रूप से घायल बालक को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: