


नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर पांच महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत सामूहिक योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।
अष्टम सत्र में विधान पार्षद लालमोहन प्रसाद गुप्ता ने “विचार परिवार” विषय पर चर्चा करते हुए संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि और उसके महत्व को विस्तार से बताया। वहीं नवम सत्र में पूर्व प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव ने कार्यकर्ता विकास पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन की नींव समर्पित कार्यकर्ताओं से ही तैयार होती है।

दशम सत्र में प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने संगठन के स्थायी कार्यक्रमों की रूपरेखा और उन्हें प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने की रणनीति साझा की। ग्यारहवें सत्र में पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज झा ने कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक राजनीति, जनसंपर्क और संगठनात्मक व्यवहार के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम एवं बारहवें सत्र में सांसद प्रदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने का काम करते हैं।

समापन अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, क्षेत्रीय सह प्रभारी मनीष पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी प्रफुल्ल चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, कौशल जायसवाल, बासुकी मंडल, प्रोफेसर गौतम, मुरारी लाल चिरानीया, प्रभुनंदन चौधरी, संजय शर्मा, मनोज कुमार यादव, अनिल केजरीवाल, जिम्मी ठाकुर, राकेश ठाकुर, गौरव सिंह, चंदन भगत, प्रवेश यादव, अभिनंदन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
















