5
(1)

भागलपुर । जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भुराहा चौक पर रविवार सुबह एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो अपने घर पर ही जनरल स्टोर और चाट-चाउमिन की दुकान चलाता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना को लेकर राहुल कुमार ने जगदीशपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अहले सुबह करीब तीन बजे अपनी दुकान में सोया हुआ था। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने पर एक अनजान युवक ने उससे ठंडा पानी मांगा। राहुल ने उसे पानी दिया, जिसके बाद वह वहां से चला गया।

करीब दस मिनट बाद वही युवक दोबारा लौटा और कुछ सामान मांगने लगा। राहुल ने उसे सामान दिया। इसके कुछ देर बाद वह तीसरी बार वापस आया और सामान बदलने की जिद करने लगा। उस समय सुबह हो चुकी थी और आसपास लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी। राहुल दुकान खुला छोड़ सड़क किनारे खड़ा था।

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान युवक ने अचानक उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी खून बहने लगा। राहुल ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपी ने दोबारा हमला कर दिया। बचाव के दौरान उसके हाथ में भी चाकू लग गया।

इसके बाद राहुल ने पास में रखा सामान उठाकर विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान आरोपी का बैग घटनास्थल पर ही छूट गया। बैग की जांच करने पर उसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर आरोपी की पहचान सक्षम कुमार, पिता सुरेश साह, निवासी तगेपुर के रूप में की गई।

घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: