5
(1)

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, अफवाहों से दूर रहने का निर्देश

नवगछिया संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर ढोलबज्जा एवं कदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

ढोलबज्जा थाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष निशांत कुमार शर्मा ने की। बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में पंचायत समिति प्रतिनिधि शेखर यादव, वार्ड सदस्य मंचन यादव, वार्ड सदस्य जेपी मॉडल, बृजेश कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य लोगों ने भी शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

वहीं कदवा थाना में भी आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई।

बैठक में खैरपुर पंचायत के मुखिया पंकज जायसवाल, सरपंच सुबोध कुमार मिश्रा, जिला परिषद उम्मीदवार सोनू जायसवाल, सीपीआई नेता रामदेव सिंह, मुखिया नरेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्व को भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: