


नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए।

परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने गांव में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
















