Tag Archives: accident

NAUGACHIA : बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]

PURNIA: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान: ससुराल जाते वक्त दर्दनाक हादसा, मौके पर मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर चैनपुरा गांव के पास हुआ। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपट्टी चांदनी चौक वार्ड-5 निवासी सचंद्र राम के पुत्र विक्की कुमार उर्फ मन्नू (21) तथा मुरलीगंज वार्ड-10 निवासी मनोज राम के पुत्र सुधीर कुमार राम (27) बाइक से ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुधीर कुमार राम अपने ससुर दिनेश राम के घर, जानकीनगर […]

NAUGACHIA : सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद दूसरे दिन भी पसरा मातम, गांव में शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  क्षेत्र में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक छात्र के घर में चीख-पुकार और गम का माहौल बना हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे गोपालपुर–सुकटिया सैदपुर सड़क स्थित महंत बाबा चौक के पास एक अनियंत्रित टोटो ने साइकिल सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार छात्र अंकित कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सोमवार […]

NAUGACHIA : ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार से दो छात्र एक ही साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर महंत बाबा स्थान के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोढ़ियारी गांव निवासी दिलीप मंडल के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा घायल छात्र बिट्टू कुमार भी गोढ़ियारी गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए […]

NAUGACHIA :  बारात निकलने से पहले साले की शादी में आए बहनोई की दर्दनाक मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली खरीक के दयालपुर एनएच 31 पर घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के दयालपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार की रात करीब 9 30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर नवटोलिया निवासी भिखारी तांती के पुत्र सुजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार शर्मा अपने चचेरे साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल दयालपुर आया हुआ था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। रविवार को बारात दयालपुर से एकनिया […]

NAUGACHIA : ट्रैक्टर-टेम्पू की भीषण टक्कर में सात घायल, दो की हालत नाजुक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरीदास टोला के समीप शनिवार को ट्रैक्टर और टेम्पू की आमने-सामने टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी घायल पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र स्थित नया टोला भिट्ठा के निवासी हैं। बताया गया कि ये लोग नवगछिया के पकरा गांव लड़की देखने आए थे और वापसी के दौरान फोर लेन सड़क पर हादसे का शिकार हो गए।  दुर्घटना में ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मु. मुजाहिद, मु. […]

Noimg

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा […]

Noimg

एनएच-133 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल||| GS NEWS

भागलपुरDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर जिले में पीरपैंती से बाराहाट जाने वाली मुख्य सड़क एनएच-133 पर ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले के सकरीगली निवासी उमेश रविदास के पुत्र पूरन रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान पूरन रविदास का जबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अन्य घायलों में मो. जहांगीर, मुन्ना मंडल एवं सुदामा मंडल सहित […]

Noimg

शादी में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल ||GS NEWS

सड़क दुर्घटनाChanchal Jha0

भागलपुर। पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के महर्षि नगर डोबा के तीन युवक मंगलवार रात एक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में कटिहार जिले की ओर जाते समय पोटिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अमरजीत और मनजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रविन कुमार (16 वर्ष), पिता जीतन मंडल को घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की […]

NAUGACHIA : सड़क दुर्घटना में तेतरी के युवक की मौत: इकलौते पुत्र अंशुमान सिंह की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया जिले के विक्रमशिला सेतु के पास स्थित यादव जी ढाबा के सामने एक सड़क दुर्घटना में युवक अंशुमान सिंह की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अंशुमान सिंह के रूप में की गई है, जो तेतरी गांव के निवासी राजीव कुमार सिंह का इकलौता पुत्र था। बताया जा रहा है कि अंशुमान सिंह, जो हर दिन की तरह अपनी स्कूटी से भागलपुर में कंपटीशन की तैयारी करने जा रहा था, वह तभी जगतपुर के पास पीले रंग की अज्ञात बस से जोरदार टक्कर में घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अंशुमान सिंह का घर तेतरी गांव में है, और वह अपने पैतृक घर से भागलपुर जा रहा […]