5
(1)



नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार से दो छात्र एक ही साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर महंत बाबा स्थान के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान गोढ़ियारी गांव निवासी दिलीप मंडल के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा घायल छात्र बिट्टू कुमार भी गोढ़ियारी गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिट्टू कुमार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार कक्षा 9 का छात्र था। हादसे के बाद उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक की मां बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। बताया जाता है कि अंकित कुमार दो भाइयों में छोटा था। गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: